आसमान से बरस रही है आग! देश में 44 डिग्री के पार पहुँचा पारा, घर से निकलने से पहले पढ़ लें सरकार की यह वॉर्निंग, वरना...
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 03:59 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश में तापमान लगभग 40 डिग्री के पार चल रहा है। भारत के कई राज्य भयानक गर्मी और लू की चपेट में हैं। ऐसे में इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन ने एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। गर्मी को देखते हुए सरकार ने बाजारों में जाने वाले ग्राहकों, दुकानदारों और बाहर काम करने वाले श्रमिकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि "गर्मी बढ़ रही है, जोखिम भी बढ़ रहा है,"इसलिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
लू और हीटस्ट्रोक से ऐसे करें बचाव
गर्मी के इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने निम्नलिखित सुझाव दिए हैं:
- गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखना जरुरी है। इसलिए दिन भर पर्याप्त पानी पिएं। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। प्राकृतिक पेय जैसे छाछ, नारियल पानी, शिकंजी और ORS का सेवन करें। कैफीन (कॉफी) और अल्कोहल से बचें।
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब सूरज की किरणें सबसे तीखी होती हैं, बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना बेहद जरुरी हो तो छाते, टोपी या कपड़े से सिर को ढककर रखें।
- हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और शरीर में हवा का संचार बनाए रखते हैं। इसके अलावा आंखों के लिए सनग्लासेस का उपयोग करें।
- भारी और मसालेदार भोजन करने से बचें। हल्का और ताजा खाना खाएं। अपनी डाइट में रसीले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा शामिल करें।
- शरीर में दिख रहें कुछ लक्षण जैसे चक्कर आना, जी मिचलाना, तेज बुखार या बेहोशी जैसा महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हीटस्ट्रोक हो सकता है।
आपातकालीन सहायता के लिए यहां संपर्क करें
किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें या आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए 102 या 108 पर कॉल करें।

