सरकार किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती: राहुल गांधी

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 01:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने किसानों से फसल की लागत के साथ ही 50 प्रतिशत और देने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा लगता है मोदी सरकार वादे को निभाना नहीं चाहती है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा, 'लोकसभा में मैंने सरकार से सीधा सवाल पूछा था कि 2021 में किसानों से किया गया फसल की लागत के साथ 50 फीसदी कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का वादा अब तक लागू क्यों नहीं हुआ।

PunjabKesari

सरकार ने जवाब देने से बचते हुए सिफर् अपनी पुरानी एएसपी नीति दोहरा दी।' उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि उसने राज्यों पर एमएसपी बोनस खत्म करने का दबाव डाला, जिसे बिना किसी तकर् के‘राष्ट्रीय प्राथमिकताओं'के नाम पर सही ठहराया गया। उनका कहना था कि इसके साथ ही एक और गंभीर सवाल है अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में‘गैर-टैरिफ बाधाएँ'घटाने की बात कही गई है।

PunjabKesari

क्या इसका मतलब एमएसपी और सरकारी खरीद को कमजोर करना है। सरकार इस सवाल से भी बच रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों से किया वादा तो निभाना नहीं चाहती, अपने स्वार्थ के लिए वो भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है। उन्होने कहा कि वह किसानों के अधिकार और एमएसपी की रक्षा के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज़ उठाते रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News