रामनवमी पर अयोध्या में दीपों की जगमगाहट, रामलला के दर्शन को पहुंचे 5 लाख लोग
punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 10:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : रामनवमी के पावन अवसर पर आज पूरे देश में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इस मौके पर दिवाली जैसी रोशनी में नहाई नजर आई। सरयू नदी के घाट पर करीब 2 लाख दीये जलाए गए, जिससे पूरा तट जगमगा उठा।
रामलला का भव्य जन्मोत्सव और अभिषेक
दोपहर 12 बजे राम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सूर्य की किरणों से भगवान राम का राजतिलक हुआ और इसके बाद ड्रोन से सरयू जल द्वारा विशेष अभिषेक किया गया, जो करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका सुंदर श्रृंगार किया गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Sandhya aarti being performed at the Saryu Ghat in Ayodhya on the occasion of Ram Navami pic.twitter.com/5LLRizlgRC
— ANI (@ANI) April 6, 2025
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
अयोध्या में आज करीब 5 लाख लोग पहुंचे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भारी भीड़ देखी गई।
भक्तों के लिए खास इंतजाम
गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं। रामपथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और रामजन्मभूमि पथ पर रेड कारपेट बिछाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आराम मिले। इसके अलावा ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का गया जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले।