उत्तराखंड में आग का कहर जारी, गलेशियर पिघलने का खतरा!

Tuesday, May 03, 2016 - 05:56 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग कई और राज्यों में फैल गई है। यह आग हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक पहुंच गई। आग से ग्लेशियरों के पिघलने का खतरा पैदा हो गया है। विशेषज्ञों ने इस बात की आशंका जताई है कि अब आग के कारण उत्तराखंड के ग्लेशियर पिघल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आ जाएगी।
 
बताया जा रहा है कि आग के धुएं ने गलेशियरों को घेर लिया है। जंगल की आग से उत्तर भारत में पारा भी बढ़ा है। गौर हो कि इस आग के बारे में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर का कहना है कि अब सिर्फ 60 जगहों पर आग रह गई है।
 
 
जिम कार्बेट तक फैली आग
आग की लपटें जिम कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क तक फैल चुकी हैं। पार्क का 198 एकड़ इलाका आग की चपेट में है। वायुसेना के हेलीकाप्टरों से आग बुझाने के लिए पानी फेंका जा रहा है। 
 
Advertising