साइंस सिटी में बनी पहली रोबोटिक्स और एक्वेटिक गैलरी, सीएम ने किया शिलान्यास

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 08:26 PM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज देश में सर्वप्रथम रोबोटिक्स और एक्वेटिक्स गैलरियों का शिलान्यास साइंस सिटी में किया। 275 करोड़ रुपए की लागत तथा 13 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में निर्मित होने वाली रोबोटिक्स और एक्वेटिक्स गैलरियों का निर्माण दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।

रोबोटिक्स गैलरी में कई तरह के काम करने वाले 55 प्रकार के रोबोट होंगे। यहां छात्रों को रोबोट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा तथा कई तरह के समस्याओं के समाधान के लिए रोबोट का उपयोग किया जाएगा। वहीं, एक्वेटिक गैलरी में 40 लाख लीटर पानी का संग्रह होगा और यहां समुद्री और मीठे पानी में पाई जाने वाले जीवों के साथ ज्ञानपूर्ण रोचक जानकारी हासिल की जा सकेगी।

रोबोटिक्स गैलरी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) जैसी संस्थाओं ने स्वदेश निर्मित रोबोट प्रदर्शित करने के लिए स्थान आरक्षित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News