दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

Tuesday, Dec 18, 2018 - 10:35 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली में कल इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में कल मिनिमम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ी है। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। लाहौल की केलांग घाटी में तापमान माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में ठंड से एक टीचर की मौत हो गई। टीचर डुमका में राज्यमंत्री लुईस मरांडी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा था लेकिन ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ राजस्थान में भी एक शख्स की मौत हो गई।

Seema Sharma

Advertising