कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, शनिवार से थे लापता

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 06:18 PM (IST)

नई दिल्लीः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की कयाकिंग हादसे में मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी गोमा के पास कीवू झील के चेगेरा द्वीप के पास कयाकिंग (एक प्रकार का नौकायन) करते वक्त आठ सितंबर को लापता हो गए थे।
PunjabKesari
गौरव कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सैन्यकर्मी अधिकारी के तौर पर तैनात थे। अधिकारी का पता लगाने के लिए गहन तलाश अभियान चलाया गया और उनका शव बृहस्पतिवार को झील से बरामद किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News