ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट का सम्मान, जनसेवा को मिली वैश्विक पहचान

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को ऑक्सफोर्ड ग्लोबल डिप्लोमैट समिट के अंतर्गत ऑक्सफोर्ड एक्सीलेंस काउंसिल द्वारा जन कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड करन बिलिमोरिया( इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स यूनाइटेड किंगडम (ICCUK) के अध्यक्ष )द्वारा प्रदान किया गया। जोकि यूनाइटेड किंगडम के एक प्रख्यात समाजसेवी तथा बिजनेसमैन हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट से जुड़े प्रत्येक सदस्य, स्वयंसेवक और सहयोगी की सेवा भावना की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद वर्ग के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।

अभिषेक राणा ने बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की स्थापना पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा समाजसेवा के उद्देश्य से की गई थी, जिनकी दूरदर्शी सोच और सेवा भाव के कारण आज ट्रस्ट जनकल्याण के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना सका है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह सिद्ध करता है कि निःस्वार्थ सेवा की पहचान वैश्विक स्तर पर भी हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News