181 साल का ये भारतीय है धरती का सबसे बूढ़ा इंसान
punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2016 - 11:40 PM (IST)
नई दिल्ली(इंट): कहते हैं धरती पर जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु तय है, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसके घर का रास्ता यमराज भी भूल गए। इस शख्स का दावा है कि उसकी उम्र 100-110 साल नहीं बल्कि 181 साल है। मुरासी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र बनारस में रहते हैं।
इस शख्स का नाम महाष्टा मुरासी है। मुरासी का कहना है कि उनका जन्म जनवरी 1835 में बेंगलुरु के एक इलाके में हुआ था। इसके बाद वे 1903 के आस-पास यूपी वाराणसी शहर में रहने आ गए और तभी से वे वाराणसी में रह रहे हैं। मुरासी बताते हैं कि वे काशी में चप्पल बनाने का काम करते थे व उन्होंने यह काम उन्होंने अपने उम्र के 122वें साल तक किया।
मुरासी का दावा है कि इनके जन्म प्रमाणपत्र और पहचान पत्र की भी जांच हो चुकी है। इनका कई बार मैडिकल चैकअप भी किया जा चुका है। उनकी वास्तविक उम्र को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं। उनकी जांच करने वाले आखिरी डॉक्टर भी 1971 में मर चुके हैं।
महाष्टा मुरासी के अनुसार उन्हें जिंदा रहते हुए एक लंबा अरसा बीत चुका है और तो और उन्होंने अपने परपोतों की भी मौत देख ली है। हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि मुरासी वाकई 181 साल के हैं, लेकिन वे यह जरूर कहते हैं कि लगता है मौत मेरे घर का रास्ता भूल गई है।
मुरासी ने अपने जन्म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी कई अधिकारियों को दिखा चुके हैं। हालांकि उनकी असली उम्र को लेकर संदेह बरकरार है। मुरासी को लेकर लोग भी तरह तरह की बातें कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें दैवीय शक्ति प्राप्त है।
