थरूर ने विदेश मामलों पर संसदीय समिति का सदस्य बनने से इनकार किया: सूत्र

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य बनने से इंकार कर दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछली लोकसभा में थरूर ने समिति की अध्यक्षता की थी। सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने विदेश मामलों पर समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शुक्रिया अदा किया लेकिन कहा कि वह समिति का महज सदस्य नहीं बनना चाहते हैं, जिसकी एक समय वह अध्यक्षता कर चुके हैं।

 

बिरला ने पिछले महीने थरूर को विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया था। समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद थरूर ने दावा किया था कि सरकार ने विपक्षी सदस्य को समिति का अध्यक्ष बनाने की परिपाटी खत्म कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News