दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 11:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज़ बदल रहा है। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। 

PunjabKesari
अधिकतम तापमान वीरवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं दिन में तेज धूप व गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News