तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश-मोदी पर साधा निशाना

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 04:00 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पहले प्रेस कांफ्रेंस करने की जानकारी दी। तेजस्वी ने सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपने भाई आर के मोदी को भाई नही माना। मोदी के काले धन को सफेद करने का माध्यम उनका भाई हैं। तेजस्वी ने करोड़ों की संपत्ति को लेकर सुशील मोदी पर तंज कसा है।

तेजस्वी ने अपने अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि एक बार फिर नीतीश ने एक और यू टर्न लिया है। पहले एमएलए और एमपी फंड से गलियों और सड़कों के निर्माण पर रोक लगाई थी, अब हटा ली। हमेशा अनिर्णय की स्थिति में रहते हैं।

राजद नेता जगदानंद सिंह ने सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2006 में आर के मोदी से सुशील मोदी ने फ्लैट लिया था। जगदानंद सिंह और तेजस्वी ने सुशील मोदी के भाई आर के मोदी को काले धन को वैध बनाने का आरोपी बताया है।  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News