CM के ''गृह जिले प्रेम'' पर उठा सवाल, ट्वीट कर तेजस्वी ने साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 04:29 PM (IST)

पटना: बिहार की राजनीति में आए उतार-चढ़ाव के बाद राजद और जदयू लगातार एक दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। इसी दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की नजर पड़ गई है। इसके कारण उन्होंने ट्वीट द्वारा नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि बिहार के मुख्य विकास कार्यों का 90 फीसदी खर्च मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में ही होता है। यही हाल नौकरियों का है। सब जानते है उन सबकी योग्यता क्या है?  तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के नालंदा प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं की बात हो या नौकरियों की नालंदा के लोगों का नाम ही सबसे ऊपर रखा जाता है। 

नीतीश सरकार के विरोधियों द्वारा अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि क्षेत्रीय संतुलन कायम नहीं किया जाता। विकास से जुड़ी अधिकतर योजनाओं का संचालन नालंदा जिले में ही किया जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News