जयललिता के खराब स्वास्थ्य की खबर देखकर कुड्डालोर जिले के AIADMK सदस्य की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 01:22 PM (IST)

चेन्नई: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खराब स्वास्थ्य की खबर देखकर कुड्डालोर जिले के AIADMK सदस्य की सदमे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि AIADMK समर्थक नेलागंदन कड्डालोर जिले के गांधीनगर का रहने वाला था। अम्मा की हालत गंभीर होने की खबर देखकर उसे गहरा सदमा पहुंचा। उसके सीने में अचानक तेज दर्ज हुआ और वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उसकी काफी पहले मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि AIADMK समर्थक नेलागंदन कड्डालोर जिले के गांधीनगर का रहने वाला था। अम्मा की हालत गंभीर होने की खबर देखकर उसे गहरा सदमा पहुंचा। उसके सीने में अचानक तेज दर्ज हुआ और वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि वह पहले ही मर चुका है। जयललिता ECMO सपोर्ट पर हैं, राज्यपाल राव मुंबई दौरे से वापस लौटे इसके पहले अक्तूबर में जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह से परेशान 47 वर्षीय पार्टी कार्यकर्त्ता की भी मौत हो गई थी। सीएम जयललिता को रविवार शाम हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News