मूंग खरीदी पर सरकार और किसानों के बीच वार्ता रही बेनतीजा, जारी रहेगा आंदोलन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश में मूंग की फसल की सरकारी खरीद को लेकर गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई तीन घंटे की लंबी बैठक के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका, जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान कर दिया है।
प्रस्ताव के बावजूद नहीं बनी बात
बैठक के दौरान सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा को 25% से बढ़ाकर 60% करने का बड़ा फैसला लिया था। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद किसान प्रतिनिधियों ने शुरुआत में इस प्रस्ताव पर संतोष व्यक्त किया था, लेकिन बाद में आधिकारिक बयान जारी करते हुए सहमति न बन पाने की बात कही गई। किसानों के इस रुख के बाद अब राज्य में आंदोलन और तेज होने के आसार हैं।
