IND vs NZ Final : वर्ल्ड कप फाइनल में सामने आ गई भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11, देखें किसे मिला मौका

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। खासकर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टॉप रैंक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि क्या उन्हें फाइनल में मौका मिलेगा या नहीं।

अभिषेक और वरुण को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबले में टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अभिषेक शर्मा अब तक केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी भी लगातार दबाव में रही है। सेमीफाइनल में तो उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दे दिए थे, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद नहीं

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम फाइनल में उसी संयोजन के साथ उतर सकती है, जिसने उसे फाइनल तक पहुंचाया है। इसका मतलब है कि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम मैनेजमेंट जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन को ही बरकरार रखने के पक्ष में नजर आ रहा है।

संभावित भारतीय प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की टीम में भी हो सकते हैं बदलाव

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद की पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। टीम प्रबंधन ऑलराउंडर जिम्मी नीशम या तेज गेंदबाज जैकब डफी में से किसी एक को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

टिम साइफर्ट, फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर, कोल मैकॉन्की, जिम्मी नीशम/जैकब डफी, मैट हेनरी और लोकी फर्ग्युसन।

ICC नॉकआउट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर

पिछले कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। पिछले छह सालों में दोनों टीमें चार बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ने दो-दो मुकाबले जीते हैं। न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। वहीं भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News