वी षणमुगानाथन ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2016 - 05:10 PM (IST)

इटानगर: मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगानाथन ने आज अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य में कांग्रेस की सरकार बहाल किए जाने के कुछ सप्ताह के बाद राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा को 12 सितंबर को बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने षणमुगानाथन को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालने का आदेश दिया।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उनके कैबिनेट सहयोगियों के अलावा नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में षणमुगानाथन को पद की शपथ दिलाई। षणमुगानाथन कल यहां पहुंचे थे और इटाफोर्ट तथा जवाहरलाल नेहरू म्यूजियम का दौरा किया था। राज्यपाल ने कल बौद्ध गाम्पा में प्रार्थना की और भिक्षुओं से बातचीत की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News