Zomato के बाद अब Swiggy के ग्राहकों को बड़ा झटका, इतने रुपए बढ़ाई Platform Fee

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 02:12 PM (IST)

Swiggy Platform Fee Hike: Zomato के बाद अब Swiggy ने भी फैसला लेते हुए  ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 कर दी है। यानि अगर आप स्विगी से कुछ ऑर्डर करते हैं तो आपको अब 2.50 एक्सट्रा प्लेटफार्म फीस देनी होगी। 

कितनी बढ़ी फीस?

स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर अब ₹17.58 (GST सहित) कर दिया है।

  • पिछली दर: यह फीस पहले ₹14.99 थी।

  • जोमैटो का हाल: पिछले हफ्ते ही जोमैटो ने भी अपनी फीस ₹12.50 से बढ़ाकर ₹17.58 की थी।

गौर करने वाली बात यह है कि यह शुल्क ऑर्डर की वैल्यू (कीमत) पर निर्भर नहीं करता; चाहे आप ₹200 का खाना मंगाएं या ₹2000 का, यह फिक्स्ड चार्ज हर बार वसूला जाएगा।

PunjabKesari

बढ़ते घाटे और रेवेन्यू का गणित

कंपनियों का तर्क है कि ऐप मेंटेनेंस, तकनीकी सुधार और संचालन खर्चों को कवर करने के लिए यह बढ़ोत्तरी जरूरी है। हालांकि, वित्तीय आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं:

विवरण अक्टूबर-दिसंबर (2025-26) पिछला वर्ष (समान अवधि) बदलाव
शुद्ध घाटा ₹1,065 करोड़ ₹799 करोड़ 33% वृद्धि
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹6,148 करोड़ ₹3,993 करोड़ 54% वृद्धि

रेवेन्यू में 54% की शानदार बढ़त के बावजूद, कंपनी का शुद्ध घाटा 33% बढ़ गया है, जिसे कम करने के लिए स्विगी लगातार छोटे-छोटे शुल्कों में इजाफा कर रही है।

बाजार में नई चुनौतियां

प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का समय काफी दिलचस्प है, क्योंकि मार्केट में नए प्लेयर्स की एंट्री हो रही है। हाल ही में राइड-हेलिंग स्टार्टअप रैपिडो (Rapido) ने बेंगलुरु में अपनी नई सेवा ‘Ownly’ लॉन्च की है, जो स्विगी और जोमैटो के एकाधिकार को चुनौती दे सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News