Symptoms Of Kidney Failure: हो जाएं सावधान! शरीर के इन 5 अंगों में सूजन का मतबल खराब हो रही किडनी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 06:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है जो खून को साफ करने से लेकर शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली, गलत खानपान और पानी कम पीने की आदत के कारण किडनी पर असर पड़ने लगा है। जब किडनी की सेहत बिगड़ती है तो शरीर इसके संकेत देने लगता है, जिनमें से एक अहम संकेत है – शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन। यह सूजन कोई मामूली चीज़ नहीं बल्कि एक गंभीर बीमारी की ओर इशारा हो सकती है। अगर इसे समय रहते समझ लिया जाए तो किडनी फेल होने जैसे बड़े खतरे से बचा जा सकता है।

सूजन क्यों आती है किडनी डैमेज में?

जब किडनी सही से काम नहीं करती, तब शरीर में जमा होने वाले अपशिष्ट (वेस्ट प्रोडक्ट्स) और तरल पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते। इसकी वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन आने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में एडीमा (Edema) कहते हैं।

अब जानते हैं उन 5 अंगों के बारे में जहां सूजन दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

1. पैरों और टखनों में सूजन

अगर पैरों, खासकर टखनों में बिना किसी चोट या कारण के सूजन आ रही है तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। जब किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी नहीं निकाल पाती, तब यह नीचे की तरफ जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन हो जाती है।
यह लक्षण किडनी फेलियर की शुरुआती निशानी हो सकती है।

2. चेहरे पर सूजन

सुबह उठते ही अगर आपके चेहरे पर सूजन महसूस होती है या आंखों के आसपास फुलाव बना रहता है तो इसे भी हल्के में न लें। खासकर अगर यह सूजन हर रोज बनी रहती है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
कई बार किडनी की खराबी चेहरे की बनावट पर असर डालती है।

3. हाथों और उंगलियों में सूजन

हाथों में अकड़न और सूजन, खासकर उंगलियों का मोटा और भारी लगना भी किडनी की परेशानी का लक्षण हो सकता है।
अगर आपकी उंगलियां बार-बार सूजती हैं और अंगूठियां टाइट लगने लगती हैं तो ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं।

4. पेट में सूजन या भारीपन

किडनी जब सही से फिल्टर नहीं करती तो पेट में गैस, भारीपन और सूजन बना रहता है। यह लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
 लेकिन अगर ये समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय से बनी है तो डॉक्टर से अल्ट्रासाउंड और यूरिन टेस्ट करवाना जरूरी है।

5. आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे बार-बार सूजन आना सिर्फ नींद की कमी का संकेत नहीं बल्कि पेरिआर्बिटल एडीमा भी हो सकता है, जो किडनी डैमेज का एक बड़ा संकेत है।
खासकर अगर आंखों के नीचे सुबह उठते ही सूजन दिखे तो इस पर तुरंत ध्यान दें।

क्या करें अगर ये लक्षण दिखें?

  1. डॉक्टर से तुरंत मिलें – खुद से कोई दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लें।

  2. ब्लड और यूरिन टेस्ट करवाएं – इससे किडनी की कार्यक्षमता का पता लगाया जा सकता है।

  3. खानपान में सुधार करें – कम नमक, कम प्रोटीन और ज्यादा पानी वाली डाइट लें।

  4. शुगर और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें – ये दोनों ही किडनी के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

  5. रेगुलर चेकअप कराएं – खासकर अगर परिवार में किसी को किडनी की बीमारी रही हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News