कैंब्रिज में वेटर थी सोनिया गांधी, मेरे पास हैं सबूत: सुब्रमण्यम स्वामी

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 06:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम तीखे और विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होने अजीबोगरीब बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल स्वामी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कैंब्रिज की वेटर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न न दिए जाने का भी आरोप लगाया। 

स्वामी ने लोकसभा में दिया था सबूत 
देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान समारोह में स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी अपनी डिग्री कैंब्रिज की बताती हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने दावा किया कि जब वह कैंब्रिज में लैक्चर देने गए थे तो वहां के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यूपीए अध्यक्ष तो वहां पढ़ी ही नहीं बल्कि वह कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में वेटर थी। भाजपा नेता के अनुसार वे इस संबध में कैंब्रिज से एक चिट्ठी भी लिखवाकर लाए थे जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर को दिखाया था। जब स्पीकर ने इस संबंध में सोनिया गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये टाइपिंग मिस्टेक है। 

कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ किया भेदभाव 
स्वामी यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार रहते जवाहर लाल नेहरू को 1953 में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया लेकिन डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को पंडित कहा जा सकता है लेकिन पंडित नेहरू को जवाहरलाल से ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता। सांसद के अनुसार असली पंडित तो डॉ. अंबेडकर थे जिन्होंने देश का संविधान तैयार किया, इतने विषयों में डिग्री हासिल की लेकिन देश में कुछ लोग उन्हें आज भी भीमराव कहते हैं। वहीं जवाहर लाल नेहरू कैम्ब्रिज परीक्षा में फेल हो गए नेहरू परिवार में आज तक किसी ने कॉलेज की परीक्षा पास नहीं की है। इसके बावजूद कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर की जगह नेहरू को भारत रत्न से सम्मानित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News