सुषमा स्वराज की पहल आई काम, सऊदी में बचाई भारतीय महिला की आबरू!

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 01:30 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय अधिकारी सऊदी अरब में एक महिला को एजेंट्स की धोखाधड़ी से बचाने में कामयाब रहे। पीड़ित महिला सलमा बेगम हैदराबाद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। बताया जा रहा है कि सलमा बेगम एजेंट्स की धोखाधड़ी का शिकार हो गई थीं। उनको कथित रूप से सऊदी अरब में 3 लाख रुपये में बेच दिया गया था, जिसके बाद वह मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेल रही थीं। 

सलमा बेगम को बचाए जाने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके दी है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट में लिखा कि भारतीय नागिरक सलमा बेगम को बचा लिया गया है। वह 28 अप्रैल को सुबह 04.15 बजे फ्लाइट जी9406 से मुंबई पहुंचेंगी। दूसरे ट्वीट में सुषमा ने लिखा है कि सिर्फ 72 घंटे में इस मामले को सुलझाने के लिए मैं रियाद स्थित भारतीय दूतावास के प्रयासों की तारीफ करती हूं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News