सुशील मोदी ने साधा खुर्शीद पर निशाना, कहा- बिहार की हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही हिंदुत्व का अपमान

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर कांग्रेस चारों तरफ से घिर चुकी है। सलमान खुर्शीद की नई किताब‘सनराइज ओवर अयोध्या'में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से करने भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कू कहा कि बिहार के उपचुनावों में करारी हार और अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस हिंदुत्व को अपमानित कर अपना वोटबैंक मजबूत करने की राजनीति पर उतर आयी। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बतायें कि क्या हिंदुओं का यह अपमान पार्टी की राय है?

सुशील मोदी ने कू पर कहा कि बिहार के उपचुनावों में करारी हार और अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस हिंदुत्व को अपमानित कर अपना वोटबैंक मजबूत करने की राजनीति पर उतर आयी। जिस पार्टी ने कभी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार की निंदा नहीं की और आतंकवादियों का धर्म देख कर उनके खिलाफ चुप्पी साधी, उसके नेता संतों को आतंकवादी बताकर ”हिंदू- आतंकवाद” का फर्जी नरेशन गढने में लगे हैं।


भाजपा नेता ने कहा साधु-संतो की तुलना इस्लामी कट्टरपंथियों से करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ कांग्रेस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। खुर्शीद ने अपनी किताब ”सनराइज ओवर अयोध्या” में संतों के आंदोलन की तुलना आइएसआइएस और बोकोहरम जैसे क्रूर संगठनों से की है। जनेऊधारी ब्राह्मण राहुल गांधी बतायें कि क्या हिंदुओं का यह अपमान पार्टी की राय है?
 



उल्लेखनीय है कि बुधवार को खुर्शीद की किताब का विमोचन हुआ था। बतौर वकील 354 पृष्ठों की इस पुस्तक में उन्होंने उच्चतम न्यायालय के‘अयोध्या फैसले'का विश्लेषण किया है। खुर्शीद ने किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से की है जिसके बाद विवाद पैदा हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News