सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय राउत पर भड़के निरुपम, कहा- कर रहे हैं ओछी बातें

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 05:38 PM (IST)

मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर परोक्ष हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने भगवा पार्टी से संवेदनशीलता दिखाने को भी कहा। निरूपम ने यह भी कहा कि हर परिवार की कुछ कहानी होती है, शिवसेना वालों की भी है। उल्लेखनीय है कि राउत ने रविवार को दावा किया था कि सुशांत के अपने पिता के साथ मधुर संबंध नहीं थे। सुशांत को अपने पिता की दूसरी शादी स्वीकार्य नहीं थी। 

राउत ने यह टिप्पणी शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में की थी। सुशांत (34) का शव 14 जून को बांद्र स्थित उनके आवास में फंदे से लटका हुआ मिला था। राउत का नाम लिये बगैर निरूपम ने सुशांत डेथ मिस्ट्री हैशटैग के साथ ट्वीट किया, च्च्शिवसेना के सांसद, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। हर परिवार की अपनी कहानी होती है। शिवसेना वालों की भी बहुत है। लेकिन सुशांत की मृत्यु एक संवेदनशील विषय है। शिवसेना को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि टुच्चापन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News