Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, जानिए क्या होगा समय और भारत में दिखेगा या नहीं?
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 11:29 AM (IST)
Surya Grahan 2026 Timing: आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह 12 अगस्त की रात से शुरू होकर 13 अगस्त की मध्य रात्रि तक रहेगा। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9.04 बजे से शुरु होकर 11.06 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को 90% ढक लेगा और इसकी समाप्ति रात1.27 बजे होगी और इसकी कुल अवधि 4 घंटें 24 मिनट की रहेगी।
ये भी पढ़ें- Mapro Foods पर FSSAI की कार्रवाई, पिज़्ज़ा में कीड़े होने के वायरल वीडियो पर लिया एक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ज़ाम्बिया, ज़िम्बाब्वे, तंजानिया, मॉरीशस, तथा दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और चिली जैसे देशों में देखा जा सकेगा। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल केवल वहीं मान्य होता है जहाँ वह प्रत्यक्ष दिखाई दे।इसके चलते भारत में मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और दैनिक दिनचर्या भी वैसी ही रहेगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं या अन्य लोगों के लिए खान-पान आदि का कोई विशेष नियम लागू नहीं होगा।
