20 अक्टूबर से संचालित होंगी पूरक परीक्षाएं

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 05:45 PM (IST)

चंडीगढ़ , 4 अक्तूबर - (अर्चना सेठी) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्तूबर-2023 की पूरक परीक्षाएं 20 अक्तूबर से आरम्भ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

       

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 08 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी।

 

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 31 अक्टूबर, 2023 तक तथा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 08 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Related News