कैमरे के सामने खिसकी Sunny Leone की ड्रेस, सबके सामने हुई Oops मोमेंट का शिकार, भरी महफिल का Video Viral
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 01:03 PM (IST)
Sunny Leone Oops Moment Video : बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा सनी लियोनी (Sunny Leone) एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक 'Oops मोमेंट' है। मुंबई के एक हालिया इवेंट में सनी वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं लेकिन जिस तरह उनके पति डेनियल वेबर ने स्थिति को संभाला उसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।
क्या था पूरा वाक्या?
1 फरवरी को सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में पहुंची थीं। सनी ने वहां डीप ब्राउन कलर का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट लग रही थीं।प्लंजिंग V-नेकलाइन और लेयर्ड नेकलेस के साथ सनी पैपराजी को पोज दे रही थीं। फोटोशूट के दौरान अचानक उनके आउटफिट ने धोखा दे दिया। ड्रेस के खिसकने से उनका 'निप्पल पैच' कैमरे में कैद होने लगा। शुरुआत में सनी को इसका अहसास नहीं हुआ और वह मुस्कुराते हुए पोज देती रहीं।
यह भी पढ़ें: YouTube: फ्री यूजर्स के लिए बुरी खबर! YouTube पर अब बिना पैसे के नहीं मिलेगा ये फीचर, फ्री वाला मजा हुआ बंद
डेनियल का जेंटलमैन अंदाज
जैसे ही डेनियल वेबर की नजर इस गड़बड़ी पर पड़ी उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे या घबराहट के बहुत ही शालीनता से मामला संभाल लिया। डेनियल ने चुपके से सनी को इशारा किया और उन्हें आउटफिट के बारे में सचेत किया। इशारे मिलते ही सनी ने बड़ी ग्रेस के साथ अपनी ड्रेस को एडजस्ट किया और कैमरे के सामने पोज देना जारी रखा। सोशल मीडिया पर यूजर्स डेनियल की इस सतर्कता और केयरिंग नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि 'डेनियल न केवल एक पति हैं, बल्कि सनी की सबसे मजबूत ढाल भी हैं।'

सनी की ताकत हैं डेनियल
सनी लियोनी अक्सर अपने इंटरव्यूज में कहती रही हैं कि उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में डेनियल हमेशा उनके साथ खड़े रहे। मुंबई के इस इवेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डेनियल सार्वजनिक मंचों पर भी सनी का कितना ख्याल रखते हैं। सनी इन दिनों 'स्प्लिट्सविला 16' होस्ट कर रही हैं और अपने फैशन चॉइस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।

