27 साल के अंतरिक्ष करियर का हुआ समापन, जानें अब सुनीता विलियम्स को NASA से कितनी मिलेगी पेंशन?

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 12:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने NASA से रिटायरमेंट लेकर अपने लंबे अंतरिक्ष सफर को विराम दे दिया है। लगभग 27 वर्षों तक नासा से जुड़ी रहने के बाद उनका सक्रिय अंतरिक्ष करियर अब समाप्त हो गया है।  उनके संन्यास के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान का एक अहम अध्याय पूरा हुआ माना जा रहा है। देखा जाए तो, सुनीता विलियम्स का रिटायरमेंट अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक युग के अंत जैसा है, लेकिन उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

सुनीता विलियम्स नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की और वहां रहकर वैज्ञानिक शोध, तकनीकी प्रयोग और मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। हाल ही में वह एक मिशन पर गई थीं, जो तकनीकी कारणों से तय समय से काफी लंबा खिंच गया। इस दौरान उन्हें करीब नौ महीने तक ISS पर रहना पड़ा, जिसे उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार मिशनों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें - आज सोने में बंपर उछाल... जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

27 साल का शानदार सफर

अपने करियर के दौरान सुनीता विलियम्स ने ISS पर तीन बड़े मिशन पूरे किए। उन्होंने न सिर्फ रिसर्च कार्यों में योगदान दिया, बल्कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के रिकॉर्ड भी बनाए। नासा के लिए उनका अनुभव और नेतृत्व बेहद अहम रहा। 27 साल की सेवा के बाद उनका रिटायरमेंट एजेंसी के लिए एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

नासा में कितनी थी सैलरी

रिटायरमेंट से पहले सुनीता विलियम्स नासा में GS-15 ग्रेड पर कार्यरत थीं, जो फेडरल कर्मचारियों के सबसे सीनियर वेतन स्तरों में से एक है। इस पद पर उन्हें सालाना करीब 1.20 से 1.30 करोड़ रुपये के बराबर वेतन मिलता था। इसके साथ ही मिशन अलाउंस, रिसर्च सुविधाएं और अन्य सरकारी लाभ भी शामिल थे।

रिटायरमेंट के बाद पेंशन का इंतजाम

नासा से संन्यास के बाद सुनीता विलियम्स को Federal Employees Retirement System (FERS) के तहत पेंशन मिलेगी। यह पेंशन उनकी सेवा अवधि और औसत वेतन के आधार पर तय होती है। इसके अलावा उन्हें अमेरिका की सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें हर महीने नियमित आय होती रहेगी।

यह भी पढ़ें -  कैंसर विशेषज्ञ की चेतावनी, अगर 3 हफ्तों से ज्यादा बने रहें ये 2 लक्षण तो हो सकता है गले का कैंसर

रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाएं

नासा से रिटायर होने के बाद भी सुनीता विलियम्स को कई सुविधाएं मिलती रहेंगी। इनमें स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और थ्रिफ्ट सेविंग प्लान (TSP) शामिल है। TSP के तहत नौकरी के दौरान की गई बचत रिटायरमेंट के बाद उनके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News