राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सुदर्शन पटनायक, नबकलेबरा पर आधारित सैंड आर्ट भेंट की
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क : प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को अपने जीवन का एक गर्वपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण बताया है। पटनायक ने इस खास मौके पर पुरी में होने वाले पवित्र नबकलेबरा उत्सव को दर्शाती महाप्रभु जगन्नाथ की सैंड आर्ट की एक तस्वीर राष्ट्रपति को भेंट की।
सुदर्शन पटनायक ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलना और उन्हें अपनी कला के माध्यम से ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ पाना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि नबकलेबरा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, और इसे सैंड आर्ट के जरिए प्रस्तुत करना उनके लिए भावनात्मक अनुभव रहा।
उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और प्रोत्साहन कलाकारों के लिए बड़ी प्रेरणा है।
