राष्ट्रपति मुर्मू ने मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी
punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 01:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम के लागू होने के बाद, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर 1972 में पूर्ण राज्य बने थे।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ये राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और असाधारण प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न हैं।” उन्होंने कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
Warm greetings to the people of Meghalaya, Tripura and Manipur on their Statehood Day. These states are blessed with rich cultural legacy, vibrant traditions and extraordinary natural beauty. Their enterprising and talented people have made remarkable contributions to the…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 21, 2026
उन्होंने कहा, “मैं उनके निवासियों के लिए शांति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना करती हूं।” मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा है। मई 2023 से मणिपुर में इंफाल घाटी के मेइती समुदाय और पहाड़ियों के कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
