सरकारी बैंक के अधिकारियों के संगठन का शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकारी बैंकों के अधिकारियों के एक संगठन ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया है। उसने वेतन भत्तों में तत्काल संशोधन की मांग एवं सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के प्रस्तावित हड़ताल से देशभर में बैंकिंग कामकाज पर असर पडऩे की संभावना है। हालांकि निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य रहेगा क्योंकि वे इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

अधिकतर बैंक हड़ताल और उससे कामकाज पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में अपने ग्राहकों को सूचित कर चुके हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीए) पहले ही 26 दिसंबर को हड़ताल के आयोजन का फैसला कर चुकी है। यूनियन की हड़ताल और अन्य छुट्टियों को मिला लिया जाए तो इस शुक्रवार से लेकर अगले बुधवार के बीच सरकारी बैंक एक दिन के लिए ही खुलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News