Rain Alert on Holi: अगले 24 घंटे में मौसम का यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-तूफान के बीच मनाएगा जाएगा त्योहार, रंगों के बीच यहां कड़केगी बिजली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:31 AM (IST)

Holi 2026 Weather Update : इस साल होली (4 मार्च 2026) पर मौसम के दो रंग देखने को मिल सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश रंगों का मजा किरकिरा कर सकती है।

यूपी, पंजाब और हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार होली से ठीक पहले और होली के दिन मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। 3 और 4 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मिर्जापुर जैसे जिलों में 4 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। वहीं लखनऊ समेत मध्य यूपी में गर्मी का असर बना रहेगा।

PunjabKesari

दिल्ली और बिहार: राहत या आफत?

  • दिल्ली-NCR: राजधानी में होली के दिन मौसम खुशनुमा लेकिन थोड़ा गर्म रहेगा। दोपहर में पारा 31 डिग्री तक जा सकता है जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी। बारिश की संभावना न के बराबर है।

  • बिहार: पटना, गया और मुजफ्फरपुर में होली पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण दोपहर की गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ता पारा

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचे इलाकों में 4 से 8 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की आशंका है। उत्तराखंड में 8 मार्च से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इन राज्यों में गर्मी का टेंपरेचर टॉर्चर शुरू हो चुका है।

PunjabKesari

दक्षिण और मध्य भारत का हाल

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में भी पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ने की संभावना है। होली के हुड़दंग के दौरान लू (Heatwave) जैसी स्थिति तो नहीं होगी लेकिन चिलचिलाती धूप से बचाव जरूरी होगा।

PunjabKesari

सावधानी की सलाह (Safety Tips):

  1. आंधी से बचें: तेज हवाएं चलने पर रंगों के साथ धूल आंखों में जा सकती है, चश्मा पहनकर ही बाहर निकलें।

  2. हाइड्रेटेड रहें: तापमान बढ़ने की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है, पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लें।

  3. पहाड़ी यात्रा: अगर आप होली की छुट्टियों में पहाड़ों पर जा रहे हैं तो बर्फबारी और बारिश की अपडेट लेकर ही निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News