पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती पर कांग्रेस का केंद्र पर कड़ा प्रहार, कहा- लोगों को मूर्ख बनाना बंद करे मोदी सरकार
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:06 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि सरकार को सुर्खियां बटोरने और लोगों को मूर्ख बनाने के बजाय उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देना चाहिए। सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों से निपटने में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) जैसी तेल विपणन कंपनियों की मदद करने के लिए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।
<
If you saw the headlines about petrol and diesel prices ‘coming down’ and thought the government had offered relief to your pocket – you’d be mistaken.
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) March 27, 2026
As of now, prices remain the same for dealers and for consumers.
What has actually been reduced is the ‘special additional… https://t.co/iZ95MEjOC5
>
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''अगर आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 'कम होने' की सुर्खियां देखीं और सोचा कि सरकार ने आपकी जेब को राहत दी है तो आप गलत हैं। फिलहाल, डीलरों और उपभोक्ताओं के लिए कीमतें समान हैं।'' उन्होंने कहा कि वास्तव में 'विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क' को कम किया गया है जो तेल विपणन कंपनियों द्वारा सरकार को भुगतान किए जाने वाला शुल्क है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ''पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से तेल विपणन कंपनियां घाटा झेल रही हैं। सरकार अब केवल उस बोझ का एक छोटा सा हिस्सा साझा करने पर सहमत हुई है, लेकिन 'विशेष अतिरिक्त' शुल्क को कम कर रही है, वह भी लगभग एक महीने बाद।'' उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए राहत सिर्फ कहानियों में है, वास्तविकता में नहीं है। खेड़ा ने दावा किया, ''सरकार को सुर्खियां बटोरने और लोगों को बेवकूफ बनाने के बजाय उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देने पर ध्यान देना चाहिए।''
