multibagger stock: इस पावर स्टॉक ने बना दिया करोड़पति! सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते तो मिलते ₹4.5 करोड़
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: शेयर बाजार में निवेश करने वाला हर शख्स यही चाहता है कि उसका पैसा तेजी से बढ़े। लेकिन असली चुनौती होती है ऐसी कंपनियों को पहचानना जो समय के साथ मल्टीबैगर साबित हो सकें। अगर आपने भी 5 साल पहले एक ऐसे स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज आप करोड़पति होते! हम बात कर रहे हैं Waaree Renewable Technologies की — जिसने निवेशकों को पांच साल में 44,999% तक का बेमिसाल रिटर्न दिया है। पिछले कारोबारी सप्ताह (16 मई 2025) को यह स्टॉक 1.51% की बढ़त के साथ ₹1,028.25 पर बंद हुआ। लेकिन इसके पीछे की कहानी सिर्फ कीमत की नहीं, बल्कि बिजनेस ग्रोथ और फाइनेंशियल मजबूती की है।
₹1 लाख का निवेश, 5 साल में बना ₹4.49 करोड़!
अगर आपने 5 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर ₹4,49,99,000 हो चुकी होती। यानी यह स्टॉक मल्टीबैगर नहीं, मेगाबैगर साबित हुआ है!
नया ऑर्डर और ग्रोथ की रफ्तार
कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसे एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से ₹114.23 करोड़ का नया प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर ‘मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0’ के तहत है, जिसे वित्त वर्ष 2025-26 तक पूरा किया जाना है। यह ऑर्डर इस बात का संकेत है कि कंपनी सिर्फ शेयरों में ही नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
दमदार नतीजे: मुनाफे में जबरदस्त उछाल
कंपनी के ताज़ा फाइनेंशियल आंकड़े इसे एक मजबूत दावेदार बनाते हैं:
-
Q4 FY25 में मुनाफा:
₹93.8 करोड़ (पिछले साल ₹51.3 करोड़)
68% की ग्रोथ -
पूरे वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा:
₹228.92 करोड़ (FY24 में ₹145.2 करोड़) -
रेवेन्यू (जनवरी-मार्च तिमाही):
₹476.60 करोड़ (पिछले साल ₹273.3 करोड़)
74.5% की सालाना ग्रोथ
स्टॉक का प्रदर्शन: सिर्फ 2 साल में 400% से ज़्यादा रिटर्न
Waaree Renewable Technologies के शेयरों ने बीते कुछ वर्षों में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं:
-
2 साल में रिटर्न: 415.39%
-
3 साल में रिटर्न: 1,618%
स्टॉक ने 16 मई 2024 को 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹2,519.95 छुआ था। हालांकि 7 अप्रैल 2025 तक इसमें गिरावट आई और यह ₹732.05 पर कारोबार कर रहा था, जो अपने उच्चतम स्तर से करीब 60% नीचे है।