एअर इंडिया के विमान में दिखा चूहा, दो घंटे की देरी से श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट ने भरी उड़ान

Thursday, Apr 21, 2022 - 10:46 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया की श्रीनगर-जम्मू उड़ान बृहस्पतिवार को विमान में एक चूहे के देखे जाने के बाद लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विमान से चूहे को हटाए जाने के बाद ही विमान श्रीनगर हवाईअड्डे से रवाना हुआ, घटना के कारण विमान परिचालन में करीब दो घंटे की देरी हुई।

अधिकारियों ने कहा कि उड़ान संख्या एआई822 के प्रस्थान का निर्धारित समय अपराह्न सवा दो बजे था लेकिन यह शाम चार बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई। एअर इंडिया ने इस मामले पर बयान के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एअर इंडिया का संचालन संभाला। केंद्र ने सफल बोली प्रक्रिया के बाद पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन को टाटा समूह को बेच दिया।

Yaspal

Advertising