नाली में पड़ा मिला जीआरपी के एसपीओ का शव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 04:34 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर के समीप ठंडी खुई इलाके में एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र रतन लाल के रूप में की गई है। लगभग 35 वर्षीय यह युवक जक्ख-छन्नी का रहने वाला था और जी.आर.पी. (रेलवे पुलिस) का एसपीओ था। शव मंगलवार शाम को  मिला। बताया गया है कि यह युवक गत शाम से ही गायब था और इसके परिजन इसकी तलाश कर रहे थे। आखिरी बार इसे गत शाम करीब 9 बजे ठंडी खुई में ही एक शराब बार में देखा गया था।

रात भर घर न आने के बाद आज इसके परिजनों ने इसकी तलाश शुरू की और इसे ढूंढते हुए बार में पहुंचे। बार में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की रिकाॄडग में इसे बार में देखा गया। फुटेज के अनुसार करीब 9 बजे बार से निकले के बाद यह गायब हो गया तो परिजनों से बार से सटे इलाके में इसकी तलाश शुरू की तो यह बार के पास ही बने एक बैंक्वेट हॉल आर. के. फाम्र्स के पास एक नाली में पड़ा पाया गया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया व शव को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News