बड़ा हादसा: दौसा में तेज रफ्तार का कहर! 6 युवकों की मौके पर ही मौत से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 09:49 AM (IST)
नेशनल डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर के कारण हुआ। उसने बताया कि कार में सवार लोग आभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी जयपुर-आगरा राजमार्ग पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि युवक दोस्त थे और दौसा के कालाखो गांव के रहने वाले थे।
