सोनिया गांधी लगाना चाहतीं थी देश में इमरजेंसी : स्वामी

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2016 - 07:05 PM (IST)

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2012 में देश में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं। यह कहना है भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी का। स्वामी ने आरोप लगाया कि साल 2012 में सोनिया गांधी ने देश में हिंदू आतंकवाद का हवाला देकर आपातकाल की घोषणा करने का फैसला किया था। इस बीच राज्यसभा सदस्य स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली व उनके बीच तनाव की खबरों का खंडन किया। 
 
 
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली कोट-पैंट में स्मार्ट लगते हैं। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि भाजपा उनके बयान से खासा नाराज है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News