रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल के नए अंदाज ने फिर बटोरी सुर्खियां, ''कच्चा बादाम'' की बनी दुल्हन!
punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 01:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क: किसी ने सच ही कहा गया है कि कब किसकी किस्मत बदल जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसी ही किस्मत चमकी थी रानू मंडल की जो सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई थी। लेकिन, एक बार फिर रानू मंडल सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आवाज में गाया 'कच्चा बादाम' गाना, जो कि इस वक्त यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा है।
Kacha badam ft ranu mondal
— 𝓐𝓱𝓪𝓷𝓪 𝓓 (@ahana_d9) April 13, 2022
😭😂#TejRan pic.twitter.com/ROboNTNXuA
आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो में रानू मंडल दुल्हन के ड्रेस में 'कच्चा बादाम' गाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो चुका है।
38 सेकंड के वीडियो ने बदल दी थी रानू की जिंदगी
अपने गानों से लगातार सुर्खियां बटौरने वाली रानू चर्चा में तब आई थी जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ। 38 सेकंड के इस वीडियो में रानू लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा' गाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो ने रानू की किस्मत बदल दी। लोग कहने लगे थे कि म्यूजिक इंडस्ट्री को दूसरी लता दीदी मिल गई हैं।