...तो इस वजह से CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, आरोपी ने बताई वजह

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 08:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिया गया आरोपी ने बताया यह लोगों को देश के खिलाफ भड़का रहा है। हां मैंने मच्छर को थप्पड़ मारा है। 

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीतके राजस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके साथ यह घटना शहीद स्मारक पर हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिए। इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने बाद में इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। पुलिस के अनुसार, यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। हालंकि इस घटना के बाद अभिजीत दीपके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें मुद्दे से नहीं भटकना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News