''Cockroaches, Bring On Your Thali & Chamch'', CJP प्रमुख दीपके ने अपने समर्थकों से की खास अपील
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 09:55 AM (IST)
नेशनल डेस्क: 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आज यानि की शनिवार को एक बार फिर से दिल्ली में अपना दूसरा प्रदर्शन करने वाली है। पार्टी दोपहर 1 बजे अपना प्रदर्शन करेगी। इसमें उन्होंने दिल्ली और आस- पास के छात्रों को शामिल होने की बात भी कही है। इसी के साथ पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने समर्थकों को थाली और चम्मच लाने की अपील भी की है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील की याद दिलाई जिसमें उन्होंने लोगों से बर्तन बजाने को कहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा-
"कल जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी कॉकरोचों को अपने साथ एक थाली और एक चम्मच लाना चाहिए। बाकी कहानी तो आप जानते ही हैं।"
<
Cockroaches,
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 19, 2026
Bring On Your Thali & Chamch!
Jantar Mantar | 20th June | 1 PM pic.twitter.com/0D46oz2zGc
>
इससे पहले, CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कलाकारों और गायकों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। दीपके ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने छात्रों को प्रभावित करने वाले बढ़ते संकट पर चिंता जताई और सरकार से जवाबदेही की मांग की।
