Heavy Rainfall Alert: सावधान! अगले 3 दिनों में भारी बारिश मचाएगी हाहाकार, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 05:21 PM (IST)

Heavy Rain Alert : साल 2025 में मूसलाधार मानसून के बाद अब 2026 की शुरुआत भी उम्मीद से कहीं ज्यादा गीली होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 13, 14 और 15 जनवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और बर्फ की सफेद चादर में लिपटा है वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बेमौसम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है।

दक्षिण भारत: केरल और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार आफत

आमतौर पर जनवरी में दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहता है लेकिन इस बार बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया है। मानसून की शुरुआत से ही भीग रहे केरल को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (13-15 जनवरी) तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। राज्य के तटीय इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ समंदर में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

PunjabKesari

उत्तर भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठिठुरन

उत्तर भारत में शीतलहर के बीच अब आसमान से आफत बरसने वाली है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा।

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश: इन पहाड़ी क्षेत्रों में 13 से 15 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई रास्तों के बंद होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

  • मैदानी इलाके: हिमाचल और कश्मीर की बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ठिठुरन भरी ठंड और बढ़ने वाली है।

PunjabKesari

इन राज्यों में भी जारी किया गया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार दक्षिण और उत्तर के अलावा कई अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा:

  • तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी: इन राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान के संकेत हैं।

  • तटीय क्षेत्र: रायलसीमा, माहे, यनम और कराईकल में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

  • द्वीप समूह: लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी बादलों की गर्जना के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

  • मध्य भारत: मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

मौसम अपडेट: एक नजर में

तारीख क्षेत्र मुख्य चेतावनी
13 जनवरी केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और शुरुआती बर्फबारी
14 जनवरी हिमाचल, लद्दाख, तटीय आंध्र भारी बर्फबारी और तटीय आंधी
15 जनवरी पुडुचेरी, कर्नाटक, उत्तराखंड मूसलाधार बारिश और शीतलहर

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News