कांग्रेस नेता के ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में गरजने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्मृति ईरानी, कहा- मुझे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ईरानी ने ट्वीट किया, राज्य मंत्री के साथ भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ईरानी ने ऐसे समय में मुर्मू से मुलाकात की है, जब संसद में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर की गयी एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस आमने-सामने है।
Had the privilege of calling upon the Honourable President of India Droupadi Murmu Ji along with MOS @DrMunjparaBJP Ji & @johnbarlabjp Ji. pic.twitter.com/TewSJUWiqT
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 29, 2022
चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ शब्द का उपयोग किया था। चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से यह शब्द निकल गया था। वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्वारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की। चौधरी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भी संसद में हंगामा जारी रहा और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था