Smart Ration Card: दिल्ली में जल्द लॉन्च होंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, हर शनिवार लगेंगे कैंप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 02:48 PM (IST)

Smart Ration Card: दिल्ली सरकार जल्द ही नया राशन कार्ड जारी करने जा रही है। राज्य में QR कोड आधारित नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें modern digital सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन कार्डों का मकसद ration distribution system को ज्यादा पारदर्शी, तेज बनाना है। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Food and Supplies Department की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग के कामकाज, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और तकनीकी सुधारों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 1 मई से हर शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी निर्धारित केंद्रों पर जन शिकायत समाधान कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में सहायक आयुक्तों की मौजूदगी में राशन कार्ड से लंबे समय से पेंडिंग पड़ी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद कुछ कैंपों का Surprise inspection कर यह सुनिश्चित करेंगी कि शिकायतों का सही समाधान हो रहा है या नहीं।

इन शिविरों के जरिए सरकार One Nation, One Ration Card योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी, ताकि लोग इसके नियमों और लाभों को बेहतर तरीके से समझ सकें। साथ ही, पात्र लोगों को जोड़ने के लिए नए आवेदन जल्द ही आमंत्रित किए जाएंगे और इसके लिए एक विशेष समिति भी बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में होने वाली रुकावटों जैसे कम राशन देना, देरी और कटौती पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि डीलरों और सप्लायरों की जवाबदेही तय की जाए और गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो। नई व्यवस्था के तहत स्मार्ट राशन कार्ड में QR कोड और डिजिटल फीचर्स शामिल होंगे, जिससे लाभार्थियों को आसान और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी और पूरे सिस्टम की निगरानी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News