Big action in Manipur: सुरक्षा बलों ने दबोचे 6 उग्रवादी, जबरन भर्ती के लिए बंधक बनाए गए 3 युवक भी कराए आजाद

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 11:05 AM (IST)

Manipur Search Operation : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग जिलों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। 

पुलिस के एक बयान के अनुसार प्रतिबंधित 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के चार सदस्यों को सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोंगड़ा चाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि उग्रवादियों ने प्रतिबंधित संगठन में भर्ती करने के लिए तीन युवकों को कथित तौर पर बंधक बना लिया था जिन्हें उनसे मुक्त करवा लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बलिया: फर्जी दस्तावेज बनवाकर विदेश घूमने वाले रोहिंग्या को 3 साल की सजा

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित 'जोगम लिबरेशन फ्रंट' (जेडएलएफ) के एक कार्यकर्ता को भी चुराचांदपुर जिले के गेलजांग गांव के पास स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित केसीपी (तैबंगनबा) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को काकचिंग जिले के इरेनगबंद से पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने बयान में कहा कि उसके कब्जे से चार हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए। मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद से सुरक्षा बल राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं। राज्य में मई 2023 से लेकर अब तक मेइती और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए तथा हजारों लोग बेघर हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News