'रामायण' का सीता हरण सीन देखकर 'रावण' अरविंद त्रिवेदी हुए भावुक, जोड लिए हाथ
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने रामामंद सागर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ के पुनः प्रसारण का फैसला किया। 33 साल बाद टीवी पर दोबारा रामायण को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं, वहीं इस शो से जुड़े कलाकारों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में शो के राम यानी कि अरुण गोविल पोते और परिवार के अन्य सद्स्यों के साथ रामायण देखते नजर आए थे। अब शो में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने घर पर रामायण देखते नजर आ रहे हैं।
वायरण वीडियो में अरविंद त्रिवेदी सीता हरण वाला एपिसोड देख रहे हैं। जैसे ही सीन खत्म होने वाला होता है अरविंद अपने हाथ जोड़ लेते हैं। ऐसा लग रहा है कि वो सीता हरण के लिए माफी मांग रहे हों।
So touching. 84 year old veteran #ArvindTrivedi ji watched his #Ravana role after 30 years & seeks forgiveness from others in the room! 🙏 Hindu samskaras. 🙏 pic.twitter.com/37QDygvT0y
— Ratan Sharda 🇮🇳 (@RatanSharda55) April 12, 2020
अरविंद त्रिवेदी मशहूर गुजराती थिएटर आर्टिस्ट उपेंद्र त्रिवेदी के भाई हैं। अरविंद ने साल 1971 में बलराज साहनी की फिल्म ‘पराया धन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर ‘जंगल में मंगल’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘हम तेरे आशिक’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नज़र में आए। साल 1987 में रामानंद सागर ने टीवी शो‘रामायण’बनाया, इस शो में उन्होंने अपने पिछले शो ‘विक्रम और बेताल’ के ही अधिकतर एक्टर्स को साइन किया था,. अरविंद भी उन्हीं में से एक थे।
सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं पॉलिटिक्स में भी अरविंद त्रिवेदी ने हाथ आजमाया, साल 1991 में अरविंद त्रवेदी ने बीजेपी की गुजरात की सारबरकांठा सीट से इलेक्शन लड़ा और जीतकर सांसद बन गए। हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिला दिया जाए तो अरविंद ने 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अरविंद त्रिवेदी सेंसरबोर्ड के चेयरमैन भी रहे। 84 साल के हो चुका अरविंद अब एक्टिंग से दूर अपने घर पर समय बिताते हैं।