राष्ट्रपति मुर्मू से सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 01:06 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शुक्रवार को सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति और सिंगापुर के मुख्य न्यायमूर्ति ने सभी के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया।
राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश मेनन ने सभी के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित किये जाने महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान किया।''