''पिता को कुत्ते की चेन से पीटा था...'' The 50 के कंटेस्टेंट Siddharth Bhardwaj का चौंकाने वाला खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:09 PM (IST)
Siddharth Bhardwaj: ‘स्प्लिट्सविला सीजन 2’ और ‘The 50’ से पहचान बनाने वाले Siddharth Bhardwaj ने एक चौंकाने वाली स्टेटमेंट देकर फैंस को भी शोक्ड कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों को चौंका दिया। सिद्धार्थ ने बताया कि उनका बचपन काफी मुश्किलों में बीता। उन्होंने कहा कि उनके पिता अक्सर उनकी मां, बहन और उन्हें बुरी तरह पीटते थे। घर का माहौल लंबे समय तक हिंसा से भरा रहा, जिसे सहना उनके लिए बेहद कठिन था।
उन्होंने आगे बताया कि जब वह करीब 16 साल के थे, तब एक घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। उनके मुताबिक, उस दिन उनके पिता उनकी मां को बहुत ज्यादा मार रहे थे और उन्हें लगा कि अगर उन्होंने उस वक्त कुछ नहीं किया, तो यह सिलसिला कभी नहीं रुकेगा।
गुस्से और मजबूरी में उन्होंने घर के अंदर जाकर कुत्ते की चेन उठाई और अपने पिता को मार दिया। इस घटना के बाद माहौल बदल गया। सिद्धार्थ के अनुसार, उस दिन उनके पिता को भी एहसास हुआ कि उनका बेटा अब बड़ा हो गया है और खुद के लिए खड़ा हो सकता है।
इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता के बारे में यह भी कहा कि वह शारीरिक रूप से काफी मजबूत थे और उन्हें आसानी से दर्द महसूस नहीं होता था। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन भी अचानक कार्डियक अरेस्ट से हुआ, जब वह Daily Routine के बाद सोने गए थे। सिद्धार्थ भारद्वाज का यह खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
