Jaspal Rana mother: निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के बाद मां ने भी ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 02:08 PM (IST)

नई दिल्ली:  निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के सदमे से उबर नहीं पाने के कारण उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के एक सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवारिक सूत्रों के अनुसार श्यामा देवी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों को पहाडा टूट गया है।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को भारतीय निशानेबाजी जगत के बड़े नाम जसपाल राणा का निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। राणा देश के सबसे सफल पिस्टल निशानेबाजों में गिने जाते थे और उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतररष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की थीं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News