बंजी जंपिंग के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, सीने और पेट में दर्द के बाद छात्र की थम गई सांस

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के देवप्रयाग में उस समय हड़कंप मच गया जब बंजी जंपिंग के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
PunjabKesari
परिजनों के मुताबिक जंप के कुछ समय बाद युवक ने सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बंजी जंपिंग गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारण का इंतजार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News