उद्धव ठाकरे की शिवसेना को लगा एक और बड़ा झटका, बढ़ी कानूनी मुश्किलें
punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 09:37 AM (IST)

मुंबई: शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी। विधायी सचिवालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का पत्र भेजा है। चौधरी की नियुक्ति रद्द किये जाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया। पत्र में यह भी कहा गया है कि मुख्य सचेतक के रूप में सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी गई है और उनकी जगह भारत गोगावले को यह दायित्व सौंपा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद शिवसेना को यह एक और बड़ा झटका लगा है। विधानसभा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री शिंदे ग्रुप लीडर और गोगावले विधायिका के प्रतिनिधि होंगे। इस फैसले ने शिवसेना की कानूनी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इससे पहले कल भाजपा और शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शिवसेना के राजन साल्वी को हराया। नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि साल्वी को 107 वोट प्राप्त हुए। आज विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जायेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

सीसीआई ने अडाणी समूह को एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण की मंजूरी दी

कोविड-19 : गुजरात में 599, जम्मू-कश्मीर में 563, पुडुचेरी में 77 और नगालैंड में चार मामले मिले